
जमुई । (संजीव कुमार सिंह )
प्रत्येक साल की भांति इस साल भी कातिक पूर्णिमा के अवसर पर आस्था के प्रतीक भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की उमडी भीड। जिले ही नहीं पडोसी जिला लखीसराय, मुंगेर, बांका सहित झारखंड के देवघर, गिरीडीह आदि जगहों से श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं । जमुई जिला के समाजसेवी और भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पार्षद बिकास प्रसाद सिंह भी भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा अर्चना किया । पूजा अर्चना के बाद श्री सिंह ने कहा कि महेश्वरी गांव के इस प्रसिद्ध पूजा जो कार्तिक पूर्णिमा को भगवान लक्ष्मी नारायण बाबा की आस्था आमजनों में इतनी गहरी है कि हजारों श्रद्धालु बगैर खाये -पिये भगवान का दर्शन करते है । साथ ही उस गांव में 48 घंटे तक किन्ही के घर मे चूल्हा नही जलता है । पका हुआ भोजन नही करते है । इनकी कृपा से श्रद्धालुओं का मनोकामनाएं पूर्ण होता है । श्री सिंह के साथ जिला मीडिया प्रभारी उदय नारायण सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तगकुर डुगडुग सिंह, दलित विकास बिंदु के नवीन सिंह, अमरदीप कुमार, डब्लू सिंह, शंम्भू कुमार, रोहित सिंह सहित अन्य साथ में था ।




Recent Comments