विधुत कर्मियों से पांच लाख रूपये के लूट मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बनियापुर(सारण) :गत गुरुवार को दोपहर बाद एनएच 331 पर बनियापुर मेला के समीप बिधुत बिभाग के कर्मी से अज्ञात अपराधियों द्वारा 5 लाख 31 हजार 3 सौ 11 रुपये लूट के मामले में पीड़ित कर्मी के फर्दबयान पर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।दर्ज प्राथमिकी में गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरहवा गांव निवासी व कोल्लूआ पीएसएस में कार्यरत कैशियर राधेश्याम राय ने चार अज्ञात अपराधियो को नामजद कर बताया है की बिधुत बिभाग के रुपये को बैग में लेकर पीएनबी शाखा बनियापुर में जमा करने के लिये अपने साथी जूनियर अकाउंटेंट अतुल कुमार तरंग के साथ बाइक से आ रहा था।तभी बनियापुर मेला के समीप ओवरटेक कर दो बाइक पर सवार चार लोग मेरी बाइक के सामने अपनी बाइक खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया।जिसके बाद मैंने बाइक रोक दिया।तब चारो अपराधियों द्वारा पिस्तौल का भय दिखाकर रुपये वाला बैग छीन लिया गया।जिसका बिरोध करने पर पिस्तौल के बट से मेरे सर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया और जान मारने की भी धमकी देते हुए कोल्लूआ की तरफ भाग गये।जाते-जाते मेरा मोबाईल और बाइक की चाभी भी छीन लिए।पीड़ित द्वारा बैग में मनी रिसीट सहित कई आवेदन एवं आवश्यक कागजात के साथ-साथ उनके साथी का मोबाइल भी होने की बात बताई गई है।