इसुआपुर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना, संस्कार दीप स्कूल के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

इसुआपुर(सारण)- प्रखण्ड के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में 71वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया ।प्रखण्ड परिषर में बीडीओ चन्दन कुमार थाना परिषर में थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास सीएचसी पर चिकित्सा प्रभारी डॉ बिजय किशोर जदयू कार्यालय पर जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा कार्यालय पर शारदानंद सोनी खोभारी साह हाई स्कूल पर रामचन्द्र प्रसाद मध्यबिद्यालय पर अमरनाथ प्रसाद,संस्कार दीप इंटरनेशनल स्कूल पर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा पाठशाला ग्लोबल स्कूल पर ग्रीन सिंह मुखिया धनन्जय पांडे,गजेन्द्र सिंह,बिगन मांझी, रामप्रकाश दास, अनिता देवी, राजकिशोर सिंह, मानती देवी,मनोज राय, रंगलाल राय,सुनील चौरसिया, अरबिंद चौरसिया आदि ने अपने अपने पंचायत में झंडोतोलन किया ।वही इसुआपुर पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ब्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने भी अपने अपने प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराया।वहीं उक्त अवसर पर जिले के अग्रणी स्कूलों में शुमार प्रखंड मुख्यालय स्थित संस्कार दीप स्कूल के बच्चों के अपने मनमोहक प्रस्तुति से लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।जहां पर प्रखंड क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ आशा और सेविका-सहायिकाओं को संस्कार दीप स्कूल के निदेशक मुखिया सरोज गिरी उर्फ संगम बाबा ने मंच पर उपहार,मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर सारण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विद्या भूषण श्रीवास्तव, एनयूजेआई के जिला महासचिव राकेश कुमार सिंह, डीके तोमर, मनोरंजन पाठक समेत एक दर्जन से अधिक पत्रकार भी शामिल हुये।




Recent Comments