
*डाकघर द्वारा पचरौर में लगा आईपीपीबी कैम्प,186 लाभुकों का खुला खाता*
*प्रवर डाक अधीक्षक ने महिला का खाता खोल शिविर का किया उदघाटन*
तरैया(सारण) 14.09.2018:
प्रखण्ड के पचरौर उप डाक शाखा परिसर में शुक्रवार को इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक(आईपीपीबी) योजना के तहत मुख्य डाकघर द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उदघाटन प्रवर डाक अधीक्षक ललीत प्रसाद सिन्हा ने एक महिला लाभुक का खाता खोल का किया।शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के 186 महिलाओं का खाता खोला गया।प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि इस योजना के तहत डाकघर उपभोक्ताओं के घर-घर पहुँच कर उनका रुपया जमा व निकासी करेगी।जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को सहूलियत होगी।ग्रामीण उपभोक्ता के सुविधाओ पर इंडियन पोस्टल हर कक्ष खड़ी उतरेगी।अब डाकघर के खाताधारी भी एटीएम जैसे सुविधा का प्रयोग कर सकेंगे।उक्त मौके पर डाक निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह,डाक अधिदर्शक तारकेश्वर सिंह,शेखर सिंह,सत्येन्द्र सिंह,नितेश सिंह व अन्य मौजूद थे।प्रवर डाक अधीक्षक को कामेश्वर सिंह व शेखर सिंह सम्मानित किया।




Recent Comments