पानापुर (सारण)मंगलवार को थानाक्षेत्र के रामपुररूद्र मथुराधाम घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के दौरान युवक का डूबने से मौत गया।स्थानीय प्रशासन शव खोजने के काम जुटा।युवक तरैया थाना के चंचलिया निवासी विश्वनाथ साह का 25 वर्षीय पुत्र शिवशंकर साह बताया जाता है।मिली जानकारी के अनुसार युवक कोन्ध निवासी तुलसी साह का दामाद था जो पहले से हीं आकर यहाँ था।आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मथुराधाम पर स्नान करने आया था।स्नान करने के दौरान हीं युवक का डूबकर मृत्यु हो गई।स्थानीय घाट पर कोई प्रशासनिक व्यवस्था नहीं रहने से ग्रामीण काफी नाराज थे।ग्रामीणों को कहना था कि यदि प्रशासन द्वारा पहले से ही एसडीआरएफ की टीम या नाव की व्यवस्था रहती तो शायद उक्त युवक को डूबने से बचाया जा सकता था।मौके पर पहुँचे हल्का कर्मचारी के काम देखने वाले निजी व्यक्ति को उग्र ग्रामीणों ने घंटो बंधक बनाकर रखा।थानाध्यक्ष के डी यादव अपने पुलिस-प्रशासन के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति को काबू में किया।तथा वरिय पदाधिकारी से वार्ता कर शव को ढुढ़ने के लिए एसडीआरएफ की टीम की मांग की।युवक की मृत्यु से उसके ससुराल कोन्ध तथा उसकेे गाँव चंचलिया में सन्नाटा छा गया है ।वही परिवारवालों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है । घटना की सूूचना पाकर स्थानीय विधायक श्री मुन्द्रिका प्रसाद राय ने घटनास्थल पर पहुँचकर पिड़ित परिवार को सांत्वना दी।