66वीं बालक/बालिका वॉलीबॉल सीनियर प्रतियोगिता का तैयारी जोरों पर, उमधा में होगा खेल महाकुम्भ

छपरा(सारण): सारण जिला की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े वॉलीबॉल खिलाड़ियों सहित खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है 66 वीं बिहार राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता जो स्वर्गीय दीनानाथ सिंह की स्मृति में आगामी 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित होगा को लेकर सारण जिला वॉलीबॉल संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं अन्य खेल प्रेमियों ने इसकी तैयारी में दिन रात एक कर दिया है ताकि यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक हो सके और इसका परिणाम सुव्यवस्थित तरीके से निकल सके इस प्रतियोगिता की खास पहलू यह है कि इससे एक राज्य स्तरीय टीम का टीम का चयन किया जाएगा जो जो भुनेश्वर स्थित कि०आ ०टी विश्वविद्यालय में आगामी 25 दिसंबर से 2 जनवरी 2020 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बिहार का नेतृत्व करेंगे | प्रतियोगिता सदर प्रखंड अंतर्गत उमधा ग्राम में आयोजित किया गया है जहां मैदानी भाग को समतल करते हुए खिलाड़ियों के लिए उचित तरीके से खेल मैदान बनाया जा रहा है, इसका संपूर्ण प्रभार जिला सचिव अमित सौरव तथा संयुक्त सचिव किशोर कुणाल अपने हाथों में लिए हुए हैं इस प्रतियोगिता का अवलोकन आयोजन समिति के सचिव मनोज कुमार सिंह एवं फकुली पंचायत के मुखिया सुमित सिंह एवं जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री विनय कुमार सिंह के देखरेख में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है इन सभी के साथ भानु प्रताप सिंह रंजीत सिंह मुन्ना सिंह गणेश राय यशवंत सिंह आदि का भी सहयोग बड़े पैमाने पर मिल रहा है ,इस प्रतियोगिता को लेकर शहरी एवं देहाती क्षेत्र से जुड़े खिलाड़ियों सहित खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है इस आयोजन समिति के जनसंपर्क पदाधिकारी एवं शारीरिक शिक्षक यशपाल सिंह ने एक मुलाकात के दौरान यह बताएं कि इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन राज्य के खेल मंत्री करेंगे और इस प्रतियोगिता में 1200सौ से ज्यादा खिलाड़ी एवं 50 तकनीकी पदाधिकारी सहित राज्य स्तरीय अन्य टीमें भी भाग लेंगी इस आयोजन को लेकर बनी कई उप समितियां अपनी अपनी दायित्व का निर्वाहन बखूबी कर रहे हैं ,उधर इस प्रतियोगिता को लेकर शहर सहित विभिन्न स्थानों पर बैनर एवं पोस्टर सहित तोरण द्वार दुल्हन की तरह शहर को सजाया जा रहा है सारण जिला वॉलीबॉल के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री विनय कुमार सिंह किसी न किसी स्तर से आयोजन की तैयारी को लेकर अपनी गतिविधियों का मॉनिटरिंग संयुक्त सचिव श्री किशोर कुणाल द्वारा कर रहे हैं ,इस बीच आयोजन समिति के सचिव मनोज कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने जानकारी दी कि राज्य के खिलाड़ियों का भव्य तरीके से ग्रामीण स्वागत करने के लिए तैयार बैठे हैं ग्रामीणों में भी एक लालसा उभर गई है कि राज्य स्तर पर होने वाली यह प्रतियोगिता सारन जिला के सुदूर देहाती क्षेत्र में हो रहा है इसके लिए जिला वॉलीबॉल बधाई के पात्रहै| कुल मिलाकर 66 वी बिहार राज्य पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारी युद्ध स्तर पर दिखने लगा है जहां कई खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता ग्रामीण इलाकों में होने से खिलाड़ियों में एक नई चेतना बढ़ेगी और इस चेतना के बदौलत खेल के प्रति झुकाव पैदा होगा और खेल में रुचि बढ़ेगी तथा अपने प्रतिभा के बदौलत सुवे का नाम भी रोशन करेगा ज्ञात हो कि वॉलीबॉल खेल से जुड़े जिले की कई खिलाड़ी राज्य तथा नेशनल स्तर तक जिले का नाम रौशन कर चुके हैं तथा कर रहे हैं |संयुक्त सचिव श्री किशोर कुणाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगा इसके लिए हम संघ के सभी पदाधिकारी हर स्तर पर खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं तथा खड़े रहेंगे|
इस प्रतियोगिता का सारा दायित्व मुखिया सुमित सिंह अपने हाथों में लिए हुए हैं और दिन-रात मेहनत कर इस आयोजन को उन्नत से उन्नत करने की कोशिश कर रहे हैं उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर अमित सौरव ,किशोर कुणाल रंजीत सिंह आदि चल रहे हैं