अमनौर/सारण:स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 104 अमनौर-भेल्दी मुख्य रोड धरहरा कला गांव के पास एक अनियंत्रित टेम्पो सामने से आ रही बाइक को ठोकर मारते हुए बीच सड़क पर जा पलटी. जिससे बाइक व टेम्पो चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद घायलों में चीख पुकार मच गयी. जहां चीख पुकार सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे और टेम्पो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला. सभी घायलों को उपचार हेतु अमनौर पीएचसी मे भर्ती कराया. घायलों में बाइक चालक तरैया थाना क्षेत्र के चंचलीया गांव निवासी शत्रुघ्न यादव का पुत्र अरुण यादव, अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण गांव निवासी गुड्डू तिवारी(टेम्पो चालक) अमनौर थाना क्षेत्र के बसतपुर बंगला गांव निवासी महम्मद मुस्तफा की पत्नी सहानी बेगम, सवना खातुन व नुर आलम का आठ वर्षीय पुत्र मुन्ना बाबा का नाम शामिल है. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल अरुण यादव व सहानी बेगम को प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक चालक आमी से अपने घर जा रहा था कि उक्त सड़क मार्ग पर अमनौर से हकमा जा रही टेम्पो अनियंत्रित हो गयी और बाइक मे टोकर मारते पलट गयी. सुचना मिलने के बाद अमनौर पुलिस अस्पताल पहुंच घटना को लेकर तहकीकात मे जूट गयी.