इसुआपुर में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन

इसुआपुर(सारण) : इसुआपुर बाजार में शुक्रवार को एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया गया ।श्यामकौड़िया स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार तथा पूर्ब जिला परिषद सदस्या मंजू देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेवा केंद्र का उद्घाटन किया ।इस सेवा केंद्र के उद्घाटन से ग्रामीणों में ख़ुशी देखी गई ।केंद्र के संचालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस केंद्र से ग्राहकों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी ।मौके पर वेदा वाग सिस्टम के एआरएम मुकेश कुमार सिंह, रोहित कुमार चौधरी,डॉ बीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ प्रतीक कुमार ,डॉ संदीप कुमार,मुखिया राजकिशोर सिंह, छविनाथ सिंह, अरुण चतुर्वेदी, जनार्दन सिंह, ओम नारायण सिंह, डॉ उपेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार गुप्ता, ललन मिस्त्री, डॉ फारुख सहित दर्जनों गण्यमान्य ब्यक्ति उपस्थित थे ।




Recent Comments