डीएम ने की पहल, छपरा रेलवे जंक्शन से काशी बाजार तक की सड़क का हुआ मरम्मत

छपरा (सारण) :शहर के छपरा रेलवे जंक्शन से काशी बाजार तक की जर्जर सड़क का मरम्मत का कार्य जिलाधिकारी के निर्देश पर किया गया।


मालूम हो की बरसात के मौसम मेंं जर्जर सड़क से लोगो की परेशानिया बढ़ी हुई थी । जिसकों को देखते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने स्वयं वहां की स्थिति देखकर विभागीय एन एच के कार्यपालक अभियंता कों मरम्मत का निर्देश दिए हुये थे।