सारण : परसागढ़ में आयोजित महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन से वातावरण हुआ भक्तिमय

छपरा /सारण : एकमा प्रखंड के परसागढ़ बाजार में जारी श्री श्री 108 दस महाविद्या चंडिका महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच होने वाले हवन-पूजन से क्षेत्र में वातावरण भक्तिमय हो गया है।अयोध्या के विद्वानों के निर्देशन में आयोजित हो रहे इस महायज्ञ में श्रद्धालुओं को हवन-पूजन व यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए देखा जा रहा है।
इसी दौरान एकमा विधानसभा क्षेत्र के परसागढ बाजार स्थित बाबा प्रसादी नाथ के मठिया के निकट आयोजित दस दिवसीय श्री श्री 108 दसविद्या चंडिका महायज्ञ में समाजसेवी व राजद नेता श्रीकांत यादव ने अपने समर्थकों सहित यज्ञ मंडप में पहुंचकर देश व आम नागरिकों में खुशहाली व अमन चैन की कामना कर हवन-पूजन किया। उन्होंने ग्रामीणों के द्वारा आयोजित इस महायज्ञ के सफल अनुष्ठान में श्रद्धापूर्वक सहयोग करते हुए आयोजकों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर महायज्ञ के अध्यक्ष भिखारी महतो, सुभाष प्रसाद यादव, नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, पप्पू यादव, रितेश पटेल, दीपक महतो, श्री भगवान यादव, अनिल यादव, नागेंद्र कुमार, अनिल रस्तोगी, नुनू रस्तोगी, हरेंद्र पटेल, दया यादव, जितेंद्र कुशवाहा, मोनू सोनी, बलदेव, कन्हैया रस्तोगी, जितेंद्र महतो, पैक्स अध्यक्ष गणेश महतो आदि मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन शतचंडी पाठ व रात्रि में संत विद्वानों का प्रवचन के अलावा रामलीला की प्रस्तुति हो रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु व बच्चे मेले में लगे झूले व मीना बाजार का लुफ्त उठा रहे हैं।




Recent Comments