•अबुधाबी: भोजपुरिया समाज ने अपेंडिक्स से परेशान बिहार के बिनोद कुमार महतो को मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया

दैनिक खोजखबर डेस्क: अबुधाबी में बिहार के रहने वाले कामगार बिनोद कुमार महतो बहुत दिनो से अपेंडिक्स से परेशान थे, उनका यहा पर कोई जानने वाला नहीं था। जैसे ही भोजपुरिया समाज के वरिष्ट सदस्य दिलीप पांडे जी, शम्भू सिंह जी एवं मनोज पांडे जी को पता चला की बिहार के भोजपुरी भाषी बिनोद कुमार महतो अपेंडिक्स से परेशान है तो उनसे मिलकर फल फ़्रूट के साँथ आर्थीक मदद किया साथ ही ज़रूरत पड़ने पर हर सम्भव मदद करने का अस्वासन दिया ।

अब अबुधाबी में अपेंडिक्स से परेशान बिहार के बिनोद कुमार महतो का सफल ऑपरेशन हो चुका है साथ ही भोजपुरिया समाज हर मदद के लिए हमेशा तत्पर है !