सारण/इसुआपुर:प्रखंड के मुरवां गांव के पूर्व मुखिया श्रीभगवान बैठा की पुत्री मोनिका कुमारी ने बीपीएससी की 64 वीं फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर सुबे में अपनी मेधा का परचम लहराया है। बिहार के अधिकारी वर्ग के लिए आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर मोनिका ने प्रखंड का नाम रोशन किया है तथा प्रखंड वासियों का गौरव बढ़ाया है। उसने ग्रामीण परिवेश में पढ़ाई कर खोभारी साह हाई स्कूल इसुआपुर से मैट्रिक की परीक्षा पास की। जिसके बाद राजेंद्र कॉलेज छपरा से स्नातक किया। उसके बाद मोनिका की शादी आंध्रा बैंक में पीओ के पद पर कार्यरत पिंटू कुमार से हुई। जो पटना में पोस्टेड हैं ।जिनके सानिध्य और प्रेरणा से मोनिका बीपीएससी की तैयारी शुरू की और आज इस मुकाम पर पहुंची है। मोनिका ने अपनी सफलता का श्रेय पिता को भी दिया। जिन्होंने ग्रामीण परिवेश में रहते हुए उसे अच्छी शिक्षा दी।इसुआपुर की बेटी की इस शानदार सफलता पर वरीय नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मुखिया श्रीभगवान बैठा, माता माधुरी देवी,बहन निशा तथा भाइयों मनीष तथा मुकेश, स्थानीय विधायक जनक सिंह, पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय, शिक्षक सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव, हरेंद्र राय, मुखिया धनंजय पांडेय, राम प्रकाश दास, गजेंद्र सिंह मुखिया पति अरविंद चौरसिया, सुनील चौरसिया, राजकिशोर सिंह, मनोज राय, समेत दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों ने उसे बधाइयां दी हैं।