पलक सिंह चैम्पियन ट्रॉफी 2020 क्रिकेट मैच में 22 रनों से बलहा ने सिवान को किया पराजित
अमनौर /सारणः प्रखंड के खोरीपाकर गोविंद के क्रिड़ा मैदान में स्वर्गीय पलक सिंह की पुण्य स्मृति पर पलक सिंह चैम्पियन ट्रॉफी 2020 का विजेता बलहा क्रिकेट टीम रही. सोमवार को आयोजित इस खेल में सिवान की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. जहां बल्लेबाजी करते हुए बलहा की टीम ने 16ओवर मेंं सभी विकेट गंवा कर 160 रन बनाये. जबकि जवाब में उतरी सिवान की टीम ने 15 ओवर चार गेंद मे सभी विकेट खोकर मात्र 138 रन ही बना पायी. इस तरह 22 रनों से सिवान टीम को बलहा ने पराजित किया. मैन ऑफ द मैच बलहा टीम के अनूप कुमार को दिया गया. मैैच का उद्घाटन भाजपा नेता प्रियरंजन सिंह युवराज ने फीता काटकर किया. इस दौरान मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. खेल का शुभारंभ राष्ट्रगान गाकर किया गया. खेल के उपरांत विजेता टीम को मुख्य आतिथि श्री युवराज ने कप व मेडल प्रदान किया.

उक्त मौके पर आयोजक धीरज सिंह, त्रिवेणी सिंह , करण सिंह ,राजा कुमार ,बलवंत कुमार छोटू कुमार, नवीन सिंह उर्फ टुटु सिंह, दीपू तिवारी,मुन्ना सिंह, चंद्रश्याम सिंह समेत सैकरो दर्शक मौजूद थे.




Recent Comments