Θ बेतिया – बगहा, मo विo पचरुखा में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन का परिणाम हुआ घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
बालिका वर्ग में बाल संसद की प्रधानमंत्री उजाला कुमारी, शिक्षा मंत्री निशा कुमारी तथा मीना मंच की संध्या कुमारी, सुनीता कुमारी तो बालक में आशीष कुमार और गोलू कुमार अव्वल।

बगहा, सोमवार 21 अक्टूबर
राo उo मo विद्यालय पचरुखा बगहा 2 में सोमवार को अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन का परिणाम सुनाया गया।
वर्ग 8 से बाल संसद प्रधानमंत्री उजाला कुमारी और शिक्षा मंत्री निशा कुमारी तथा छात्र गोलू कुमार को A ग्रेड प्राप्त हुआ। वहीं वर्ग 7 से छात्र आशीष कुमार तथा मीना मंच की सदस्य संध्या कुमारी एवं सुनीता कुमारी को और वर्ग 2 की छात्रा निरमा कुमारी को A ग्रेड प्राप्त हुआ है। बाल संसद प्रभारी शिक्षक सुनिल कुमार बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामना दिए। परिणाम को लेकर बच्चों में काफी उत्सुकता दिखी।

सभी शिक्षकों ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए और भी परिश्रम, स्वाध्याय, पठित पाठ की पुनरावृत्ति करने को कहा ताकि और बेहतर कर सकें और प्रदर्शन में गुणात्मक वृद्धि हो सके। मौके पर शिक्षक सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार, शक्ति प्रकाश आदि उपस्थित रहे।




Recent Comments