सारण / सोनपुर —सोनपुर प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित पंचायत सहायक कार्यपालक पवन कुमार एवं सोनू कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समापन सोमवार के दिन कार्य ज्यादा हो जाने के कारण वे दिन तो दिन रात्रि के 1:30 बजे तक कार्य करने के उपरांत उन्होंने अपना घर सोनपुर से छपरा मोटरसाइकिल से पवन कुमार एवं सोनू कुमार जा रहा था इसी बीच 3:00 बजे डोरीगंज स्थित आरा– छपरा पुल सड़क के नजदीक मौर्या ढाबा के पास आ रही ट्रक ने उसे ठोकर मार दिया जिससे पंचायत कार्यपालक सहायक बुरी तरह से घायल हो गया वहीं उनके मोटरसाइकिल व साथ लेकर चल रहे लैपटॉप भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । इस घटना की जानकारी जैसे ही मंगलवार की सुबह अधिकारियों और कर्मचारियों के मिली वैसे थोड़ी देर के लिए अफसोस जाहिर की । पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार ने मंगलवार को बताया कि पंचायत चुनाव के नामांकन के अंतिम तिथि के कार्य ज्यादा हो जाने के कारण सभी कर्मियों को रात्रि में कार्य निपटा कर रात्रि में ठहरने व खाने की व्यवस्था कर दी गई थी लेकिन रात्रि में ही दोनों कर्मियों ने अपना घर चले गए जहां सूचना मिला की पवन व सोनू अपना घर रात्रि में ही चला गया था । जहां रास्ते में ट्रक के चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया है । दोनों कर्मी अपने अपने घर पर घायलावस्था में डॉक्टर के निगरानी में है । पवन कुमार डुमरी बुजुर्ग पंचायत के कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत है जबकि सोनू कुमार सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत है ।