मकेर / पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि के निर्देश पर मकेर प्रखंड के नंदन कैतुका पंचायत अंतर्गत सुलतान गंज गांव में डॉ रबिन्द्र सिंह के आवास पर 122 लाभुकों को कार्ड का वितरण किया गया है ।मालूम हो कि पूर्व में राशन कार्डधारकों को बनाया गया था ।इस कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या उतपन्न होने पर सरकार इन लोगो की मुफ्त इलाज कराती हैं साथ ही गंभीर ,असाध्य एवम अन्य बीमारियों का मुफ्त इलाज किया जाता हैं यह योजना प्रधानमंत्री की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसकी शत प्रतिशत सफलता के कार्यन्वयन के लिए सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि ततपर रहते हैं ।कार्ड वितरण के मौके पर जिला महामंत्री निरंजन शर्मा ,चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ सुचिन्द्र साह ,हरेंद्र सिंह पुनकल महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे ।