बैठक में शामिल लोग

छपरा। सारण जिला के नव संबद्ध विद्यालयों नेबिहार राज्य वित्तरहित गैर अनुदानित शिक्षक कर्मचारी महासंघ की सारण जिला इकाई के बैनर तले अपनी बैठक वेतन पेंशन हेतु रणनीति बनाया । उक्त बैठक अवध किशोर चौधरी की अध्यक्षता में प्रभुनाथ नगर स्थित प्रो ओम प्रकाश सिंह के आवास पर रविवार को संपन्न हुई ।
उक्त बैठक में गैर अनुदानित वित्तरहित विद्यालयों को भी वेतन पेंशन हेतु सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई । इसके लिए सबसे पहले शिक्षा मंत्री से मिल कर अपनी समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया गया । इस मामले में शिक्षक एवं स्नातक जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा पर क्षोभ प्रकट किया गया । इसके साथ ही सबों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की गई।

विज्ञापन

बैठक प्रो भूपेश भीम, प्रो विजय कुमार सुमन, प्रो धर्मेंद्र कुमार, प्रो चंदन कुमार, प्रो मनीष कुमार,प्रो विनीत कुमार, प्रो विकास कुमार, प्रो शशांक विमल, प्रो राहुल कुमार, चंदन कुमार, राजेश कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।