2025 में हुई थी बुजुर्ग महिला की हत्या।

पानापुर (सारण )

वर्ष 2025 में जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग महिला की हुई हत्या का केस उठाने की धमकी देने एवं जबरदस्ती बांस काट लेने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त लगुनी गांव निवासी शैलेश महतो, सुनील कुमार महतो एवं किशोर महतो बताये जाते हैं.
क्या हैं मामला –
                 बताते चलें कि लगभग एक वर्ष पहले 16 मई 2025 की सुबह  आरोपितों एवं उनके परिजनों ने जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग चंपा कुंवर की लोहे के रड से मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में मृतका की विवाहिता पुत्री रीता देवी ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमें आधे दर्जन लोगों को नामजद किया था.  
           स्थानीय थाने में दिए आवेदन में मायके में रह रही रीता देवी ने कहा हैं कि आरोपित पूर्व के केस को वापस लेने की हमेशा धमकी देते हैं एवं लगुनी गांव से भगाने की बात कहते हैं. इस बीच आरोपितों ने दिनदहाड़े मेरा बांस काट लिया और धमकी दे रहे हैं.
                                 थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है.