वाराणसी 08 अगस्त 2026; यात्रियों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने आज 08 अगस्त 2026 अधिकारियों के साथ बनारस–हंडिया खास रेलखंड पर विभिन्न समपारों का गहन संरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समपार संख्या 10/C, 11/B1, 14B/C, 15C, 35C, 36/C, 37C, 37AC, 42/AC, 45C, 46AC एवं 49AC का निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने समपारों पर संरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान समपारों की साफ-सफाई, साइनेज, सड़क की स्थिति, गेटमैन के PME, स्लाइडिंग बूम, चाबी हस्तांतरण प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण संरक्षा मानकों की जांच की गई। साथ ही गेटमैन के लिए पर्याप्त प्रकाश, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक ने समपारों पर कार्यरत गेटमैन से संरक्षा संबंधी विभिन्न प्रक्रियाओं एवं नियमों की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें निर्देशित किया कि समपार संचालन से संबंधित सभी संरक्षा नियमों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा संरक्षा से संबंधित कमी पाए जाने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समपारों पर साफ-सफाई, साइनेज, सड़क की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य संरक्षा सुविधाओं का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। गेटमैन के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य एवं सजगता के लिए गेटमैन को पुरस्कार राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय श्री आयुष कुमार सिंह, मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सिंह सहित वरिष्ठ संरक्षा पर्यवेक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसकी जानकारी हिमांशु राव मुख्य प्रचार, निरीक्षक वाराणसी मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया ।