👉मंगलवार को सीवान  सदर प्रखंड के धनौती स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में आत्मा द्वारा आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन नाबार्ड के चैनल पार्टनर परफेक्ट विजन के द्वारा किया गया ।👈

✍नवीन सिंह परमार 
♨सीवान [ 27 नवंबर ]” सीवान  में कृषि की समग्र उन्नति व किसानों और इससे जुडे कारोबारियों की समृद्धि के लिये उन्हें एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) से जुडना अत्यंत ही जरुरी है” –उक्त बातें मंगलवार को सीवान  सदर प्रखंड के धनौती स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में आत्मा द्वारा आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम में नाबार्ड के चैनल पार्टनर परफेक्ट विजन के सचिव मनोज मिश्र ने कही । उन्होंने कहा कि कृषि व इससे जुडे कारोबार से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान,कृषि में निवेश को बढावा देने,अत्याधुनिक तकनीक को सुगमता से किसानों तक पहुंचाने,भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा कृषि व इससे जुडे कारोबारियों के हित में संचालित विभिन्न ऋण,अनुदान,सुविधाओ व योजनाओं से अवगत कराकर उन्हें लाभान्वित करने तथा कृषि कारोबार को लाभकारी बनाने के उदेश्य से केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने कंपनी अधिनियम 1956 के विशेष प्रावधानों के तहत् एफपीओ के रूप में कृषि कारोबारियों को संगठित करने का निर्णय लिया है ।
एफपीओ से जुडने के लाभों के बारे में किसानों को बताते हुये  मनोज मिश्र ने कहा कि एफपीओ जुडे किसानों को वित्त,उत्पादक सामग्री,क्रय-विक्रय,बीमा,तकनीकी, नेटवर्क व प्रशिक्षण आदि विविध तरह की सेवायें प्रदान करेगा ।
समापन सत्र को संबोधित करते हुये जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार राव ने कहा कि सरकारी योजनाओ व सुविधाओं को किसानों तक पहुंचाने व उनकी समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतू इस तरह का कार्यक्रम जिले सभी 293 पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि एफपीओ जैसे संगठनों के से ही होगा कृषि की उन्नति व किसानों की समृद्धि ।इसके पुर्व कृषि समन्वयक राजीव पाटख ने कृषि विभाग के पोर्टल पर किसानों के पंजीकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । शशिकांत कुमार ने वर्मी कंपोस्ट उत्पादन इकाई की स्थापना व जैविक खेती के लाभों से उपस्थित किसानों को अवगत कराया ।
सभा को प्रखंड कृषि पदाधिकारी कामेश्वर राम,कृषि प्रोद्योगिकी पदाधिकारी मनिष पांडेय ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम में  विभिन्न कृषि योजनाओं से संबंधित  ब्रोशर व हैन्डवील आदि वितरित किया गया । साथ ही किसानों द्वारा पुछे गये सवालों के जवाब उक्त पदाधिकारियो ने दिया ।
इस अवसर पर उपमुखिया अरूण यादव,सरपंच रामसूरत प्रसाद, प्रेमसागर सिंह, नथुनी साह सहित करीब तीन सौ किसान उपस्थित हुये ।