सीतापुर ट्रिपल मर्डर केस का हुआ खुलासा
हसन आब्दी 
सीतापुर/ खीरी 21 जून। आज शाम देर रात में अपराध संख्या 689/2017 थाना कोतवाली की घटना का पर्दा फ़ाश हुआ। शातिर अपराधी शरीफ़ पुत्र गनी निo – काशीराम कालोनी थाना रामकोट को जनपद की क्राइम ब्रांच व स्थानीय पुलिस ने गिरफ़्तार किया, अपराधी के क़ब्ज़े से नगदी , मृतक के दुकान की चाभियाँ , बही-खाता व अन्य महत्वपूर्ण चीज़े बरामद हुईं। फ़िलहाल अपराधी से पूछ-ताछ जारी है , अभियुक्त द्वारा बताये गए अन्य बदमाशो की गिरफ़्तारी के सघन प्रयास तेज़ हो गए है।
 लहरपुर ज़िला सीतापुर पुलिस अधीक्षक मृगेन्द्र सिंह ने बताया सीतापुर में हुए ट्रिपल मर्डर का खुलासा हो रहा है , जिसमे एक अभियुक्त को आज गिरफ़्तार किया गया है जिसका नाम शरीफ़ बताया जा रहा है , युवक लहरपुर क्षेत्र के किशनपुर का निवासी है। पकड़े गए व्यक्ति के पास लूट के सभी साक्ष्य बरामद हुए है।