दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा। उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मढ़ौरा शहरी कनीय विद्युत अभियंता राजू कुमार सोनी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर बीते 6 अगस्त को विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले छह मामलों का खुलासा किया गया है.छापामारी दल ने टेहटी चौक, पकहां रेलवे स्टेशन के पास, हसनपुरा और रूप-रहिमपुर इलाकों में औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान यह पाया गया कि कई उपभोक्ताओं का बकाया राशि के कारण पूर्व में ही बिजली संबंध विच्छेद कर दिया गया था, इसके बावजूद वे बिना बिल भुगतान किए और बिना आरएफसी शुल्क जमा किए सर्विस तार को अनधिकृत तरीके से जोड़कर बिजली जला रहे थे. वहीं कुछ अन्य लोग एलटी लाइन से सीधे हुक या टका फंसाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे. इस कार्रवाई की चपेट में आने वाले आरोपियों में टेहटी चौक के विमलेश कुमार गिरि, पकहां के अरविंद राय, हसनपुरा के सुरेश साह, राहीपुर ज्ञांति देवी, रूप-रहिमपुर के अरुण तिवारी और कन्हैया साह का नाम शामिल हैं. बिजली विभाग ने इन सभी मामलों में विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 135 और 138 के तहत मढ़ौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- नव संबद्ध विद्यालय ने वेतन पेंशन की श्रेणी में रखने को ले किया बैठक
- छपरा की बेटी शिवानी के शिवभक्ति गीतों पर सुल्तानगंज में झूमे कांवरिया
- सोनपुर बनेगा आधुनिक आर्थिक और पर्यटन केंद्र, सीएम सम्राट चौधरी और सांसद रूडी की उच्चस्तरीय बैठक में बनी व्यापक रणनीति
- छपरा में गूंजी प्रो. दिनेश कुशवाह की कविताएं, मानवीय संवेदनाओं से सराबोर रहा साहित्यिक आयोजन
- सरयू के बढ़ते जलस्तर से दियारा में दहशत, चिरांद पर कटाव का खतरा
- कांवरियों के लिए स्टॉल का सोनपुर विधायक ने किया उद्घाटन
- हाईकोर्ट के जज बनने के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे आलोक कुमार
- 28 साल से अधूरी आस सोनपुर को जिला बनाने की मांग फिर हुई तेज
- पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर मुजफ्फरपुर रवाना हुए एक लाख से अधिक डाक कांवरिया, बोल बम के जयघोष से गूंजा कांवरिया मार्ग
- दिनेश कुशवाह की कविताओं ने छपरा में जगाई मानवीय संवेदना की लौ
- मढ़ौरा में बिजली चोरी के खिलाफ छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
- तीन दशक से बंद चीनी मिल को मढ़ौरा में ही पुनर्जीवित करने की उठी मांग
- मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस–हंडिया खास रेलखंड पर समपारों का किया संरक्षा निरीक्षण
- मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस–हंडिया खास रेलखंड पर समपारों का किया संरक्षा निरीक्षण
- बुनियादी विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ ललित कुमार भाजपा में शामिल हुए
- बुनियादी विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ ललित कुमार भाजपा में शामिल हुए
- संगठन की मजबूती के साथ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित
- गंगा सिंह कॉलेज के शिक्षकों ने किया प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम का विरोध
- महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल के नेतृत्व में जलालपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
- टीवी की ‘दामिनी’ का बॉलीवुड में बड़ा धमाका: ‘पब्लिक का हीरो’ से सिल्वर स्क्रीन पर छाने को तैयार बिहार की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल
- संत रविदास जयंती पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
- पटना सहित सभी जिलों में आधुनिक फूल मंडी स्थापित करने की मांग, माली कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
- सादगी, सेवा और शिक्षा के प्रतीक थे शिक्षक गोरखनाथ सिंह
- आंगनबाड़ी केंद्र पर गोदभराई कार्यक्रम आयोजित
- विद्या भारती के पूर्व छात्र पंजीयन अभियान को मिला उत्साहपूर्ण समर्थन, 100 से अधिक पूर्व छात्रों ने कराया पंजीयन
Recent Comments