वेबसाइट पर विवरण अपलोड करने का निर्देश
✍️परवेज अख्तर/सिवान;

लकड़ी नबीगंज (सिवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में गुरुवार को महाराजगंज डीसीएलआर अरविंद कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी बीएलओ की बैठक हुई। बैठक में डीसीएलआर अरविंद कुमार ने बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को प्रखंड के समस्त मतदाताओं का आधारकार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, पोसपोर्ट तथा बिजली बिल का विवरण संग्रह कर ईवीपी वेबसाइट पर लोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बरतने वाले किसी को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में बीडीओ मो. अलाउद्दीन अंसारी, जीपीएस दिवाकर तिवारी,संकुल समन्वयक संजेश कुमार, कृषि समन्वयक कामता सिंह, राकेश सिंह,मौलाना अजीमुद्दीन, अविनाश मिश्र आदि उपस्थित थे।