योगापटटी :- मुखिया संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन की
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापटटी संवाददाता की रिपोर्ट :- योगापटटी – प्रखंड परिसर मे गुरूवार को प्रखंड मुखिया संघ ने बिहार सरकार के द्वारा पंचायती राज व्यवस्था का गला दबाकर मुखिया के अधिकारो का हनन करने का आरोप लगकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर घंटो सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । पुतला दहन की अध्यक्षता कर रहे मुखिया शिवजी झा ने आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मनमानी ढंग से अपने नीति निर्देश और नियम कानून लागू करवाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को और बापू के सपने को चकनाचूर कर रहे है । पंचायत के विकास के लिए अंतिम कडी पंचायत के जनप्रतिनिधियो के बीच मतभेद पैदा कर अपना उल्लू सीधा कर विकास मे बाधक बने हुए है । कोर्ट के फैसले को नजरअंदाज कर मुख्यमंत्री अपना तनाशाही राज कायम कर पंचायत विकास के मुख्य कर्ता मुखिया के अधिकारो का गला घोट रहे है ।
मुखिया जय प्रकाश प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार बापू के पूर्ण ग्राम स्वराज के सपनो को सकार के बाधक हुआ है । जब भी पंचायत राज व्यवस्था की पूरण रूप से लागू होने की स्थिति आती है तब तब बिहार सरकार उसमे बाधक बन कर गांधी के सपनो को चकनाचूर कर देती है । मुखिया अनवर आलम ने कहा कि बिहार सरकार मुख्य रूप से विकास का अवरूद्ध करने वाली सरकार है पंचायत के सम्पूर्ण विकास के लिए अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए पंचायतीराज व्यवस्था का गठन कर बापू ने सपने सयोये थे कि पंचायत विकास कार्यो मे अहम भागीदारी मुखिया की रहेगी । जिससे सही अर्थ मे विकास होगा सभी को लाभ मिलेगा । उस सपने को बिहार सरकार के अहंकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तोड़ कर अपने तनाशाही का प्रमाण दिया है । पुतला दहन मे अनवर आलम जयप्रकाश प्रसाद ध्रुव प्रसाद नरेश प्रसाद वृजकिशोर यादव शिवजी झा आदि मुखिया रहे ।




Recent Comments