
आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त।
#अभय सिंह/बनियापुर (सारण) थाना क्षेत्र के बनियापुर के समीप छपरा से बाइक से आने के क्रम में के बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि बलुआ गांव निवासी विमल सिंह एक शिक्षिका के साथ बनियापुर जा रहे थे कि बनियापुर गण्डक कलोनी के समीप एक अनियंत्रित बाइक से आमने सामने टकरा गए जिससे सामने से आ रही बाइक सवार को हल्का चोट आई वही विमल से शिक्षिका सहित सड़क पर गिर गए।जिससे बुरी तरह जख्मी ही गए जिनका इलाज स्थानीय राजमहल नर्सिंग होम में कराया जा रहा है।समाचार प्रेषण तक घायल व्यक्ति खतरा से बाहर बताया जा रहा है।




Recent Comments