बगहा प,च,
विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार
बगहा तिरुपति शुगर चीनी मिल बगहा के किसानों के प्रति चालान और समय पर पेमेण्ट के मामले में उदासीन रवैए को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री 10 जनवरी को अपने गन्ने में आग लगायेंगे।भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बगहा की तिरुपति शुगर चीनी मिल चालू हुए दो माह से ज्यादा हो गया ,परन्तु किसानों को न चालान सही से मिल रहा है और न ही गन्ना के मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि चीनी मिल प्रबन्धन के खिलाफ आगामी दस जनवरी को अपने खेत में लगी गन्ने की फसल जलाऊँगा।जानकारी हो कि पिछले दिनों रामनगर स्थित चीनी मिल के प्रबन्धन के खिलाफ चालान नहीं देने का आरोप लगाते हुए एक स्थानीय किसान ने अपने गन्ने की फसल को जला दिया था।