छापेमारी में बाइक तथा 50 लीटर देशी शराब बरामद

#दीपक कुमार सिंह/परसा(सारण) : थाना क्षेत्र के अन्याय गाँव में पुलिस ने छापेमारी कर एक बाईक तथा 50 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार धंधेबाज थाना क्षेत्र बारवे गांव निवासी सूबेदार राय का पुत्र सुरेश राय व स्व जीतन राय का पुत्र प्रशांत कुमार बताया जाता है।थानाध्यक्ष मो जकरिया ने बताया कि दोनों गिरफ्तार धंधेबाज पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।