“आपका विधायक आपके द्वार” में छपरा विधायक ने
लाला टोला में लगाया जनता दरबार

छपरा :विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत लाला टोला में वार्ड नम्बर 38,39,40 के लोगों की जनसमस्याओं को सुना। वहाँ की मुख्य समस्या नाले के निकास का नहीं होना स्थानीय जनता ने बताया। सड़क और नाली का निर्माण तो हुआ लेकिन नाली को कहीं से भी कनेक्ट नहीं किया गया।विधायक डाॅक्टर सी एन गुप्ता ने नगर निगम के आयुक्त से फोन पर बात की तथा उन्हें निरीक्षण कर समस्या का निदान करनें का निर्देश दिया। विधायक के इस पहल से स्थानीय लोगों ने सरहाना किया । इस मौके पर भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के कार्य समिति सदस्य प्रकाश रंजन निक्कू,वाणिज्य मंच के जिला अध्यक्ष विवेक सिंह,जिला प्रवक्ता शान्तनु सिंह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य चरण दास,किसान मोर्चा के महामंत्री सुपन राय,योगेन्द्र श्रीवास्तव,सुरेन्द्र राय,धनंजय यादव,ललन सिन्हा,विष्णु दयाल मोची,राकेश राय,अशोक श्रीवास्तव,किशोर सोनी,राम देव महतो,शेखर साह,सुरेश राय,बबन राय समेत स्थानीय लोग काफी संख्या में उपस्थित थें।




Recent Comments