डोरीगंज मे 45 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
डोरीगंज-:(सारण):
“”””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद दिघी से स्थानीय पुलिस ने 45 लीटर देशी शराब के साथ एक विक्रेता को गिरफ्तार किया है वही मौके से दुसरा विक्रेता फरार हो गया।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गुप्त सुचना पर की गयी छापेमारी मे चिरांद दिघी गाँव से 45 लीटर देशी शराब के साथ विक्रेता चन्द्रिका माँझी को गिरफ्तार कर लिया गया है वही मौके से पुलिस को देख दुसरा विक्रेता विकास कुमार फरार हो गया । जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है । वही विक्रेता के पास से एक स्पेलेंडर बाइक भी बरामद किया गया है ।




Recent Comments