युवा ही परिवर्तन के वाहक होते है:सुमन शेखर

#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
रोसड़ा (समस्तीपुर): किसी भी परिवर्तन के लिये युवा ही वाहक होते है । युवाओं के अग्रणी भूमिका से ही बदलाव का बयार बहना शुरू होगा और समाज में विकास की किरणें भी दिखेगी ।उक्त बातें प्रखंड क्षेत्र के मुरादपुर निवासी छात्र संसद के जिला समन्वयक सुमन शेखर पार्थ ने कहीं ।

अगले महीने पटना में 09 और 10 जून को बिहार छात्र संसद का आयोजन होने वाली हैं। जिसके प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत सिंह कुशवाहा एवं महासचिव निखिल वर्मा हैं। इस आयोजन को युवाओ का आयोजन बतलाया हैं। यह एक ऐसा मंच हैं जिसमे बिहार के हरेक क्षेत्र के युवा अपनी क्षेत्र की समस्या को इस मंच से आवाज उठा सकते हैं। जबतक युवा वर्ग आगे नहीं आएंगे तबतक कोई गांव, समाज,राज्य,देश का विकास नहीं हो सकता । बिहार छात्र संसद के जिला समन्वयक सुमन शेखर पार्थ ने कहा कि युवाओं के हाथ में संघर्ष की बागडोर से समाज में विकास होगा ।अगर समाज में क्रांति लानी हैं तो संघर्ष की बागडोर युवाओ को अपनी हाथ में लेकर ईमानदार शासन स्थापित करने की दिशा में काम करनी चाहिए।यह बिहार छात्र संसद एक गैर राजनीतिक मंच हैं जिसका एकमात्र उद्देश्य बिहार के युवाओ को अपनी हक,अपनी सम्मान,की प्राप्ति ही एकमात्र लक्ष्य हैं । उन्होंने सभी युवा साथियों से आग्रह की अधिक से अधिक संख्या में आकर इस छात्र संसद अपनी आवाज को प्रखर करे ।




Recent Comments