आचार-संहिता के उल्लंघन में शिक्षक निलंबित

सीवान :- लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गयी।चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सोशल- मीडिया पर भी निगरानी हो रही है।सरकारी कर्मचारियों के लिए भी नियम-कानून बने हुए है।परंतु कौन देखता है की मंशा से ग्रसित कर्मी जब थोड़ी से असावधानी बरतते हैं।तो इसकी गाज भी गिरती है।
यही हाल हसनपुरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लहेजी मठिया के सहायक शिक्षक सुनील कुमार गुप्ता के साथ हुआ।जिले के एक राजनीतिक दल के व्यक्ति के के साथ तस्वीर दिखने पर इनको महंगा पड़ गया।जिला शिक्षा पदाधिकारी के ज्ञापांक 608 दिनांक 12 अप्रैल 2019 के द्वारा इनको निलंबित कर दिया गया है।यह बिहार सरकारी सेवक आचार संहिता नियमावली (वर्गीकरण,नियंत्रण एवं अपील) 1976 का घोर उल्लंघन है।बिहार सरकारी सेवक आचार संहिता नियमावली के उल्लंघन के आरोप में उक्त शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही के अधीन रखा गया है।




Recent Comments