मशरक-कवलपुरा गांव के पोखड़ मे डुबने से बच्चे की मौत
ロ मृतक बच्चा चिकित्सा पदाधिकारी मशरक डॉ चन्द्रशेखर सिंह का भतीजा है।
ロ बच्चे का नाम रूद्र प्रताप(5 वर्ष) पिता विवेकानंद सिंह गाव- कवलपुरा थाना- मशरक जिला- छपरा के निवासी हैं उसके पिता मढौरा मे रहते है ।
ロ घर में शादी समारोह 15 अप्रैल को है उसी दौरान रूद्र साईकिल सीख रहा था और साईकिल समेत पोखड़े मे डूब गया ।
मशरक( सारण) मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव स्थित पोखरा में डुबने से डाॅ चन्द्रशेखर सिंह का भतिजा 5 वर्षीय रुद प्रताप की मौत हो गई। घटना शुक्रवार को देर शाम की उस वक्त हुई जब उक्त बच्चा खेलने के दौरान पोखरा में गिर गया। साथी बच्चों की सूचना पर पहुचें परिजन बच्चे को पोखरा से निकालकर अचेत अवस्था में ईलाज के लिए मशरक पीएचसी लाए। अस्पताल में चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण परिजन ईलाज के लिए डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह के निजी क्लिनिक पहुचें।जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।मृतक विवेका नन्द सिंह पुत्र रुद्र प्रताप बताया जा रहा है।घर में शादी को लेकर हो रही मांगलिक गीत का माहौल क्षण भर में मातम में बदल गया।विवेका नन्द अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने सपरिवार आए थे। 15 अप्रैल को तिलक समारोह था।




Recent Comments