प्राचार्य को डीईओ ने किया पदमुक्त,महाविद्यालय के बैंक खाता संचालन पर भी रोक

छपरा (सारण) : पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय मढौरा के कार्यरत प्राचार्य को डीईओ सारण ने पदमुक्त कर महाविद्यालय के इलाहाबाद बैंक स्थित सभी चार खातों के संचालन पर रोक लगाने का आदेश बैंक के प्रबंधक को दिया है।डीईओ सारण ने प्राचार्य, पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय मढौरा को प्रेषित पत्र में लिखा है कि कार्यरत प्रभारी प्राचार्य पर आरोप हैं कि जाली शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्त होकर अवकाश ग्रहण करने की उम्र सीमा 60 वर्ष पार करने के बाद भी पद पर बने हुये हैं । इसकी शिकायत के आलोक में लगे आरोप पर स्पष्टीकरण की मांग की गयीं थी । लेकिन प्राचार्य द्वारा स्पष्टीकरण का जबाब नहीं देने पर ये कदम उठाया गया हैं । मालूम हो कि उक्त कॉलेज में वर्तमान प्रभारी प्राचार्य नीरसु नारायण सिंह कार्यरत हैं ।