हसनपुरा में नगद समेत लाखो की जेवरात चोरी

हसनपुरा(सिवान) ।एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा स्थित मालिकान मुहल्ले में बीती रात्री अज्ञात चोरों के द्वारा नगद समेत लाखो रुपये के जेवर की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।इस दौरान गृहस्वामी एहराम हुसैन ने बताया कि बीती रात्री करीब 1:30 बजे अज्ञात चोर छत के रास्ते से नीचे उतरे और बेडरूम में रखे अटैची से 40 हजार नगद, दो सोना की अंगूठी,एक सोना की चैन व इयरिंग जिसकी कुल लागत करीब एक लाख की जेवरात की चोरी कर बड़े ही आसानी से पुनः उसी रास्ते से भागने में सफल हो गया।साथ ही गृहस्वामी ने बताया कि गुरुवार को सपरिवार दिल्ली जाने की तैयारी किये थे।और रात्रि में चोरी होगई।जिससे पूरा परिवार चिंतित हैं।चोरी की घटना को सुन आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल व्याप्त है।इस बाबत थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त है जांच पड़ताल किया जा रहा है।





Recent Comments