संदेहास्पद मौत का सिलसिला थमा नहीं, मकेर में शुक्रवार की सुबह पटना में इलाजरत एक और व्यक्ति की मौत

छपरा। मकेर और अमनौर में संदेहास्पद मौत को लेकर जहरीली शराब सेवन से मौत की चर्चाएं बढ़ने के बाद सारण जिला प्रशासन ने मकेर के जगदीश पुर गांव में मिनी शराब निर्माण के उद्भेदन के बाद कार्रवाई करते हुए मकेर के थानाध्यक्ष राजेश प्रसाद और उसी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के चौकीदार गणेश मांझी को निलंबित कर दिया गया है।वही प्रेस सूचना दी गई है कि निलंबित चौकीदार को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।जिला प्रशासन ने मिनी शराब निर्माण प्लांट के उद्भेदन के बाद माना है कि स्थानीय स्तर पर लापरवाही बरता गया है और संलिप्तता की भी जांच के लिए सोनापुर डीएसपी से प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है।मालू म हो कि मकेर और अमनौर में अभी संदेहास्पद मौत का मामला थमा नहीं है।शुक्रवार को भी इलाजरत एक व्यक्ति की पटना में मौत हो गई है।वहीं मढ़ौरा के कर्णपुरा और कोल्हुआ गांव में भी संदेहास्पद मौत के मामले सामने आने पर दो मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब से मौत की बात स्वीकारी है।