राजद के पूर्व विधायक ने महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के टेढ़ा गांव मे चलाया सम्पर्क अभियान

इसुआपुर(सारण):अपने पापा के आदेश पर आपके बीच आपका प्रतिनिधि नही बल्कि आपका बेटा बनने आया हूं।आप अपनी उंगली पकड़ाकर मुझे चलना सिखाइये मै आपका बेटा बनकर आपकी सेवा करूँगा।आज आपने जो पगड़ी मुझे दिया जीते जी उसपर एक भी दाग नही लगने दूँगा।मै महराजगंज की सेवा करना चाहता हूँ।इसके लिए मुझे अपना बेटा,मित्र,तथा भाई समझकर मुझे अपना आशीर्वाद दीजिये।मै आपके हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा।ये बातें महराजगंज के पूर्ब सांसद प्रभुनाथ सिंह के बड़े बेटे तथा छपरा के पूर्ब बिधायक एवं राजद नेता रणधीर सिंह ने टेढ़ा गांव में अपनी चुनावी भ्रमण के दौरान लगी चौपाल के बीच कही।हजारों लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मै सांसद का चुनाव नही लड़ना चाहता था।लेकिन केन्द्र की दमनकारी नीति के तहत मेरे पापा तथा मेरे चाचा जी को 14 माह से जेल में बंद कर रखा गया है।उन्हें जमानत नही मिल रहा है।लेकिन मैं आप सब से कहना चाहता हूं कि केंद्र की भाजपा सरकार जितना कोशिश कर ले मेरे पापा उनके सामने घुटने टेकने वाले नही हैं।आपका वोट पाकर नीतीश जी मुख्यमंत्री बने लेकिन केंद्र सरकार के डर से आपको धोखा देकर भाग गए।ये भाजपा की सरकार जुमले की सरकार है।हर मोर्चे पर बिफल इस सरकार को आपलोग उखाड़ फेकेंगे तभी मेरे पापा को न्याय मिल सकेगा।नवजवानो को उनका हक मिल सकेगा,किसानों को उचित मुआवजा मिल सकेगा।सभा को प्रखण्ड राजद अध्यक्ष नुरहसन अहमद, राजद नेता धीरज सिंह, प्रचार्य रामबाबू सिंह, पूर्ब प्रधानाध्यापक रामजीवन सिंह,प्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र पांडेय,मुखिया संगम बाबा,अजय राय,हाजी अली अकबर,मनोज सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नन्दकिशोर राय,अक्षय राय,दीपक राय,झुना सिंह, नन्दकिशोर सिंह ने भी सम्बोधित किया।
#रिपोर्ट:-अज़हर करीम/इसुआपुर