पुन्यतिथि पर याद किये गये भिखारी ठाकुर

छपरा : भिखारी ठाकुर लोकसाहित्य एवं संस्कृति महोत्सव छपरा के तत्वावधान में भिखारी ठाकुर की 47 वी पुण्यतिथि समारोह आज शहर के तेलपा स्थित भिखारी ठाकुर चौक पर आयोजित किया ।गया इस अवसर पर ठाकुर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके सांस्कृतिक अवदानों को याद किया गया ।समारोह के मुख्य अतिथि एवं बिहार के पूर्व राज्यमंत्री उदित राय ने भिखारी ठाकुर एवं उनकी पूरी नाच पार्टी के साथ अपने अंतरंग संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि ठाकुर जी का मेरे परिवार से घनिष्ठ संबंध था और 50 के दसक में मेरे शादी समारोह में उन्होंने अपने टीम के साथ कार्यक्रम पेश किया था। महोत्सव के महासचिव डॉ लालबाबू यादव ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि छपरा शहर का शुभारम्भ ठाकुर जी की समाजियो के साथ उनकी प्रतिमा के दर्शन से होता है हम प्रति वर्ष उन्हें जयंती एवं पुण्यतिथि पर याद करते हैं।
श्रद्धांजिल एवं माल्यार्पण करने वालो में भिखारी ठाकुर के प्रपौत्र राकेश ठाकुर कवि एवं गीतकार सुदर्शन जी ,उमाशंकर साहू , राजेश चंद्रा, ननवनीत राय, सत्यम कुमार ,रंजीत भोजपुरिया आदि प्रमुख थे।इस अवसर पर सारण सांस्कृतिक कला केंद्र की तरफ से भिखारी ठाकुर की कालजयी रचना विदेसिया की नृत्य नाटिका के रूप में व्यास शैली से प्रस्तुति की गई। मुख्य गायक सत्यम के अलावे तबला पर अमलेंदु मिश्रा बैंजु पर संतोष जी आदि सहयोगी कलाकारों ने संगत की।आज का समारोह प्रसाशनिक उपेक्षा का शिकार रहा प्रतिमा स्थल पर न तो साफ़ सफ़ाई की गई और न ठाकुर जी को माल्यार्पण के लिए कोई भी सरकारी पदाधिकारी उपलब्ध हो सका ज्ञातव्य हो कि प्रतिमा स्थल का निर्माण बिहार सरकार द्वारा किया गया है ।इसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के द्वारा किया गया था।




Recent Comments