अवतार नगर मे जमीनी विवाद मे फायरिंग-
डोरीगंज/सारण:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मनोहर बसंत गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे मनोहर बसंत गाँव निवासी हिमांशु कुमार ने स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि मै अपना खेत बोए हुए था जब मै खेत पटवन करने के लिए वहाँ पहुँचा तो देखा की पहले से ही रतनपुरा बसंत गाँव निवासी उमेश सिंह , प्रकाश सिंह , रोहित सिंह , छोटन सिंह एवं मनोहर बसंत निवासी रामनाथ सिंह मेरे खेत मे पटवन कर रहे थे ।
जब मैने पुछा की आप लोग मेरे खेत मे क्यों पटवन कर रहे है जिसके बाद उनलोगों ने मुझसे 50 हजार रुपए रंगदारी देने की बात कही और देशी कट्टा से फायरिंग करने लगे जिसके बाद हम दोनो भाईयों ने वहाँ से भाग कर अपनी जान बचायी ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।