अवतार नगर मे मारपीट कर 40 हजार रुपए छीना
डोरीगंज/सारण :
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के पचपटिया गाँव मे घर मे घुस कर मारपीट करने एवं इन्दिरा आवास के 40 हजार रुपए छिन लेने का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे पचपटिया गाँव निवासी उर्मिला देवी ने स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि गाँव के ही भागमती देवी , गीता कुमारी , बबिता कुमारी , उपेन्द्र महतो , मुन्ना महतों एवं महाबीर कुमार मेरे घर मे घुस कर मारपीट की एवं इन्दिरा आवास का रखा 40 हजार रुपए लेकर चले गए
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है ।