उप्र :कानपुर ग्रेपलिंग संघ के पदाधिकारियों ने GFI संयुक्त सचिव को उत्कृष्ट कार्य हेतु किया सम्मानित

कानपुर: 
ग्रेप्पलिंग खेल को देश व प्रदेश में एक अलग स्थान प्राप्त कराने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले यू पी ग्रेपलिंग एसोसिएशन के महासचिव व ग्रेप्पलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव से कानपुर ग्रेपलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने बुके देकर नव वर्ष की बधाई दी और साथ ही उनके उत्कृष्ट कार्य की जम कर प्रशंसा की।बताते चले लक्ष्मण एवार्ड से सम्मानित और उत्तर प्रदेश के ग्रेप्पलिंग संघ के महासचिव रविकांत मिश्रा जी से कानपुर ग्रेप्पलिंग संघ के पदाधिकारी महासचिव सुनील चतुर्वेदी,संयुक्त सचिव विनीत सिन्हा,कोषाध्यक्ष दुर्गेश्वर श्रीवास्तव ने लखनऊ में मुलाकात  की और बुके देकर उनका सत्कार किया।ज्ञात करा दें। कानपुर शहर में 27,28 जनवरी को योग का बहुत बड़े स्तर का कार्यक्रम है जिसमे डिप्टी सी एम केशव मौर्या उद्घाटन करेंगे व डिप्टी सी एम दिनेश शर्मा समापन करेंगे ।इस कार्यक्रम में रविकांत मिश्रा जी भी  उपस्थित रहेंगे।कानपुर ग्रेप्पलिंग संघ के महासचिव से ग्रेप्पलिंग खेल से संबंधित किसी भी समस्या हेतु हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।