अंता:जेसीबी से खुदाई के दौरान टूटी पाइप लाइन,हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद
उस्मान खान
Edited by azad nab
अंता 17 जुलाई। एक और प्रदेश सरकार द्वारा जल स्वावलम्बन योजना के तहत बूंद बूंद जल सहेजने के लिए एनीकट बनाये जा रहे हे। जल स्रोतों की साफ सफाई कराकर  उनकी सार सम्भाल की जा रही हे। करोडो रूपये खर्च कर प्रचार प्रसार कर लोगो को जल बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा हे। अधिकारी बड़े बड़े उपदेश दे रहे हे लेकिन इसके विपरीत अंता नगर का प्रशासनिक अमला विशेषकर जलदाय विभाग की लापरवाही व् अधिकारियो की निष्क्रियता के चलते नगर में पानी की बर्बादी के नजारे हर कही दिखाई दे सकते हे। सरकारी मोटरों से दिनभर बहता पानी अघिकारियों की  लापरवाही का सीधा जागता उदाहरण हे। ऐसा ही उदाहरण सोमवार को देखने  को मिला  जहाँ जलदाय विभाग द्वारा पाइप डालने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान जेसीबी चालक की लापरवाही के चलते  गुलाब बाड़ी मोहल्ले में तीन जगह से मुख्य पाइप लाइन तोड़ दी  गई जिसके चलते एक घण्टे में  हजारों  लीटर कीमती पानी बर्बाद हो गया। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता बी एल मीणा , नगर पालिका की सहायक अभियन्ता सोनम शर्मा , मोके पर पहुंचे जहाँ पानी की टँकी से वॉल बन्द कराकर पानी की सप्लाई रोकी गई। वहीँ सहायक अभियन्ता बी एल मीणा ने सम्बंधित ठेकेदार को फोन पर लताड़ा । हालाँकि इसके बाद भी अधिकारियो की मौजूदगी में जे सी बी से खुदाई कार्य जारी रहा । मीणा ने बताया की टूटी हुई लाइन की जगह नई पाइप लाइन डाली जायेगी। दूसरी और पाइप लाइन टूटने के कारण गुलाब बाड़ी खाईपाड़ा सहित अन्य मोहल्लों में भी शाम को पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। वहीँ आगे भी इसके चलते पेयजल के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हे । अब देखे जलदाय विभाग के आला अधिकारी कितनी जल्दी इस समस्या का समाधान  कर पातें हे ये तो समय बताएगा । फिलहाल पाइप लाइन की खुदाई से सड़क पर फेली मिट्टी बारिश  के चलते फिसलन भरी हो दुखदाई साबित हो रही हे । जिससे राहगीरों को रास्ते में निकलने में भारी परेशानी का सामना करनापड़ रहा हे।
*दो माह बाद आई खुदाई की याद* 
नागदा बलदेवपुरा पेयजल  योजना  के तहत शुद्ध जल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अंता नगर में नई पाइप लाइन डालने का कार्य कई महीनों से किया जा रहा हे । लेकिन ये कार्य ठेकेदार की लापरवाही व् सुस्त कार्य शेली के चलते लोगो के लिए मुसीबत बनता जा रहा  हे। गली मोहल्लों में कटर के बजाय जेसीबी मशीन द्वारा  सीसी रोड़  की खुदाई की जा रही हे जिससे काफी चोडे गड्ढे हो जाते हैं। खुदाई के बाद कई दिनों तक पाइप लाइन डालने का  पता नहीं होता।पाइप लाइन डाल भी दी जाय तो गड्ढों को लम्बे समय तक  भरा नहीं जाता। अधिकारियो की भले फौज हो लेकिन नगरवासियों की पीड़ा सुनने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी दिखाई नहीं देता। सरकारी कार्यों के दौरान फोटो खिंचाने में भले  अधिकारी वर्ग आगे रहता हो लेकिन जन समस्या का मोके पर समाधान करने में अधिकारियो का टालमटोल रवैया अक्सर देखने में आता हे। दूसरी और गुलाब बाड़ी मोहल्ले में दो माह पूर्व ठेकेदार द्वारा जेसीबी से सीसी रोड़ को छलनी करके छोड़ दिया था । पूरी गर्मी के मौसम में खुदाई करने की याद नहीं आई और अब जब बारिश का दौर शुरू हो चूका हे ऐसे में जेसीबी द्वारा खुदाई चालू की गई । बरसते पानी में सीसी रोड की खुदाई की जा रही हे । वहीँ चालक की लापरवाही के चलते  कई जगह से पाइप लाइन तोड़ दी गई जिससे सेंकड़ों लीटर पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो गया जिसका किसी जनप्रतिनिधी व् अधिकारी को मलाल तक नही हुआ।