
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। चीनी मिल हाता मैदान पर आयोजित राजकीय समारोह मे देश की आन, बान, शान राष्ट्रीय तिरंगे को एसडीएम निधि राज ने फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके पूर्व एसडीएम निधि राज और डीएसपी नरेश पासवान ने परेड और मार्च पास्ट का निरिक्षण किया। एसडीओ आवास सह गोपनीय शाखा और एसडीओ कार्यालय पर एसडीएम निधि राज, एसडीपीओ आवास सह गोपनीय शाखा पर डीएसपी नरेश पासवान, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन रूबी सिंह, अम्बेदकर पार्क पर विधायक जितेन्द्र कुनार राय, प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख नीतू कुमारी, शहीद स्मारक पर कांग्रेस अध्यक्ष लालबाबू गिरि, पटेल स्मारक पर बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह, थाना पर थानाध्यक्ष इस्पेक्टर अजय कुमार ने झंडोत्तोलन किया। रेफरल अस्पताल पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएन तिवारी, हाई स्कूल शिल्हौड़ी में भूमिदाता परिवार के अनिल कुमार राय, राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज पर प्रचार्य प्रो.अनिल सिंह, सरकारी आईटीआई पर प्रचार्य अमृतोष कुमार, व्यापार मंडल और केन यूनियन भवन पर परमात्मा राय, शिल्हौरी पैक्स गोदाम पर पैक्स अध्यक्ष अभिषेक राय, भावलपुर में मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन उर्फ भोलू सिंह, भुआलपुर में आरटीपीएस सेंटर पर मुखिया कुसुम देवी, हथिसार में मुखिया मुन्द्रिका प्रसाद यादव, माधोपुर में मुखिया खुशबुन निशा, मुबारकपुर में मुखिया सुनिल कुमार, बरदहिया पैक्स गोदाम पर नागेन्द्र राय, हसनपुरा पैक्स गोदाम पर पवन सिंह, अगहरा ग्राम कचहरी पर सरपंच निलम देवी ने झंडोत्तोलन किया। प्रखंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस को लेकर राष्ट्रीय पर्व का उल्लास दिखा।




Recent Comments