
अमनौर/सारण: जल-जीवन-हरियाली एवं नशामुक्ति के समर्थन में तथा दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन को लेकर बनी राज्यव्यापी ऐतिहासिक मानव श्रृंखला के दौरान अमनौर के विभिन्न सड़क मार्गो पर विधायक, पूर्व विधायक सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व पंचायत जनप्रतिनिधी भी हुए शामिल।

जहां हरिजी उच्च विधालय के पास विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, अमनौर चौक पर पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा,

अमनौर हाईस्कूल रोड सांसद आवास के नजदीक लोजपा के जिला महासचिव जीतेन्द्र सिंह ‘जीतु’ अमनौर- सोनहो रोड पेट्रोल पंप के पास

पैक्स अध्यक्ष अजीत सिंह ,भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, भाजपा नेता अमरेंद्र नारायण ललन,धरहरा मठिया के पास

मुखिया पति विजय मांझी सहित अन्य पंचायत जनप्रतिनिधियों ने भी इस मानव श्रृंखला में शामिल होकर बिहार सरकार के इस अभियान को सफल बनाने में अपना समर्थन दिया।




Recent Comments