
जुमलेबाज और साम्प्रदायिकता की जहर घोलने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें : जीतनराम मांझी
पानापुर(सारण)गुरूवार को थानाक्षेत्र के महम्मदपुर बाजार के प्रांगण में महागठबंधन उम्मीदवार रंधीर कुमार सिंह के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी तथा वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने सभा किया।सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केन्द्र के मोदी सरकार और राज्य के नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए जनता को ठगने का आरोप लगाया।

श्री मांझी ने किसानों को लक्ष्य करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों के खिलाफ एक ऐसा बिल ला रही है जिसके पास होते ही सरकार जिसे चाहे ,जब चाहे जमीन दे सकती है।ऐसे में किसान कहाँ जाएंगे ?इससे पहले भी सरकार इस बिल को लेकर आई थी जिसे राज्य सभा से पारित नहीं होने दिया गया।आगे उन्होंने कहा कि ये मोदी सरकार जुमलेबाजी तथा धर्म की राजनीति करती है।मोदी ने कहा” सबके अच्छे दिन आयेंगे ।काला धन विदेशों से वापस लायेंगे।प्रतिवर्ष दो करोड़ नवजवानों को रोजगार देगें ,राम मंदीर बनायेंगे,आपलोगों का चौकीदार बनेगें ,ना एक पैसा खायेंगे ना किसी को खाने देंगे ।अब मै आपलोगों से पूछता हूँ क्या सबके अच्छे दिन आए?काला धन विदेशों से आया?आपके खाते में पंद्रह लाख रूपये आये?युवाओं को रोजगार मिला? क्या राम मंदीर बना?मंच के पास खड़े हजारों की भीड़ जोर-जोर से सभी सवालों का जवाब ना में दे रही थी । श्री मांझी ने कहा कि तब ये भाजपा वाले किस अधिकार से आपसे वोट मांग रहे हैं।आगे श्री मांझी ने केन्द्र सरकार पर विश्व बैंक से कर्ज लेकर विदेशों का सैर सपाटा करने का आरोप लगाया ।तथा बताया कि पिछले पैंसठ वर्षों के शासनकाल में विश्व बैंक का हमारे देश पर सीर्फ तीस लाख करोड़ कर्ज था, जो पाँच वर्षों में बढ़कर तिरेपन लाख करोड़ रूपये हो गया।ये कर्ज कैसे चुकाया जाएगा !




Recent Comments