मढ़ौरा(सारण) । थाना क्षेत्र के कर्णपूरा में आपसी विवाद को लेकर कट्टा से फायर करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है । गुरुवार की शाम घटना के बाद लोगों की जमा हुई भीड़ में आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी । बाद में पुलिस को सूचना देकर पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार कर्णपुरा निवासी मनोज प्रसाद के घर पर उसी पंचायत के जमालपुर का एक युवक आकर देसी पिस्टल निकाल लिया और फायरिंग का प्रयास किया । संजोग से फायर मिस कर गया, घटना की जानकारी पर आसपास के लोग जमा हो गए और लोगों ने युवक को खरेदकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी । ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया । गिरफ्तार किए गएं युवक का नाम जमालपुर निवासी सनोज सिंह उर्फ भुवर सिंह का 24 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह बताया गया है । प्रशिक्षु डीएसपी थानाध्यक्ष राजीव कुमार के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है । पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है । मामले में प्राप्त आवेदन के आलोक में अग्रेतर कारवाई की जायेगी ।




Recent Comments