◆सारण और सिवान की सीमा को शिक्षकों ने बांधे रखा
दारौंदा : दारौदा में रविवार को मानव शृंखला बनाई गई। मानव शृंखला में विधान पार्षद शिवप्रसन्न यादव, शैलेंद्र यादव, धानाडीह में मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण सिंह, शिक्षक-छात्राएं, सेविका, सहायिका,डीलर समेत आम आदमी का सहयोग देखा गया। सिवान-छपरा के सीमा पर सारण के एकमा अतरसन के शिक्षक शैलेश कुमार सिंह एवं दारौंदा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बौनागंज जलालपुर की शिक्षिका पूनम कुमारी ने एक दूसरे का हाथ थामकर सिवान-छपरा को एक सूत्र में बांधे रखा।मानव शृंखला में आठ हजार 755 लोगों ने लिया भागआंदर : आंदर प्रखंड में 8 हजार 755 लोगों ने मानव शृंखला में भाग लिया। इसमें निजी स्कूल सेंट्रल हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज आंदर, इम्मानुएल आवासीय विद्यालय आंदर, एसवीएम स्कूल भवराजपुर, जेपीएस पब्लिक स्कूल आंदर आदि विद्यालय के शिक्षक व बच्चों का सराहनीय सहयोग रहा।52 हजार से अधिक लोगों ने बनाई मानव शृंखलासिसवन : सिसवन में आयोजित मानव शृंखला में 26 किलोमीटर में बने मानव शृंखला में 52 हजार लोगों ने भाग लिया। इसमें शिक्षक व बच्चों के साथ पदाधिकारी समेत जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए थे। दारौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने भी लोगों के साथ हाथ से हाथ थाम कर सड़क पर खड़े होकर इन कुरीतियों को जल्द से जल्द दूर करने का आह्वान किया।–अलर्ट मोड पर रहा सदर अस्पताल
सिवान: आयोजित मानव शृंखला में सदर अस्पताल की पूरी टीम भी शामिल रही। जबकि दूसरी तरफ इमरजेंसी सेवा को पूरी चिकित्सकीय टीम के साथ अलर्ट मोड में रखा गया था। एंबुलेंस को सड़क पर तैयार रखा गया था। अस्पताल में सारे चिकित्सक और कंपाउंडर पूरी तैयारी के साथ थे। वहीं अस्पताल के बाहर सिविल सर्जन डॉ. अशेष कुमार की अगुवाई में डीएस डॉ. एमके आलम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ठाकुर विश्व मोहन,
प्रबंधक एसरारुल हक, इमामुल होद, डॉ. मो. रबीयूद्दीन, डॉ. एसके राठौर सहित सभी अधिकारी, चिकित्सक, कर्मचारी, उपस्थित रहे।
————-
जीआरपी के जवानों ने प्लेटफॉर्म पर ही बनाई मानव शृंखला
सिवान: पूरे राज्य में बने मानव शृंखला के दौरान जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जीआरपी थाना के सामने सभी पदाधिकारी और जवानों ने एक दूसरे का हाथ थामा। शृंखला का नेतृत्व जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने किया। पुलिस पदाधिकारी सहित सभी पुलिस बल मौजूद रहे।
—————–




Recent Comments