सारण:विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, तीनों  रेफर

मुरारी बाबा गड़खा सारण: गड़खा और भेल्दी में तीन अगल अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक घायलों हो गए। गम्भीर स्थिति देखते हुए सभी को  पटना व् छपरा रेफर किया गया।

पहली घटना गड़खा-रेवा मुख्यपथ एन एच 102 पर सराय बॉक्स पेट्रोल पंप के समीप बाइक और कार में जबरजस्त टक्कर हुई जिसमें बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया।

ग्रामीणों की मदद से घायल व्यक्ति को गड़खा लाया गया। घायल कदना निवासी गुड्डू कुमार बताया गया। दूसरी घटना गड़खा छपरा मुख्यमार्ग पर गड़खा बन्द पम्प के पास हुई। जिसमें मकिनपुर निवासी सोनू कुमार पाण्डेय गम्भीर रूप से घायल हुए। तीसरी घटना गड़खा बाजार में टेम्पू पलटने से हुई, जिसमे अदुपुर निवासी शम्भू सिंह घायल हुए।

तीनो की ईलाज पीएचसी गड़खा में हुई गम्भीर स्थिति देखते हुए शम्भू सिंह और सोनू पाण्डेय को सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया। जबकि गुड्डू कुमार को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया।