अमनौर में कोरोना संदिग्ध मरीज मिलने से हडकंप

अमनौर/सारण: स्थानीय थाना क्षेत्र के धरहरा विशुनपुरा गाँव से एक कोरोना संदिग्ध मरीज मिलने से हडकंप मच गया. उक्त गांव के महादलित परिवार हीरामन मुसहर की साठ वर्षीय पत्नी मोतीझरी देवी काफी दिनों से खांसी और बुखार से ग्रसित थी जो सोमवार को इलाज कराने अमनौर पीएचसी पहुंची .जहा चिकित्सकों ने उसे कोरोना का लक्षण बताते हुए सदर अस्पताल, छपरा को सूूचित कर 108 एम्बुलेंस भेजने की मांग किया. इधर इसकी सूचना मिलते ही उसके गांव तथा आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. एम्बुलेंस की बाट जोह रहे मरीज सुबह दस बजे से अस्पताल में शाम चार बजे तक रहा. एम्बुलेंस आने के बाद उसे जांच हेतु सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया गया. स्वास्थ्य प्रबंधक शिवकुमार पासवान ने बताया कि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही पता चलेगा. खांसी, बुखार काफी दिनों से होने के कारण इसे संदिग्ध के रुप में जांच के लिए छपरा भेजा गया है.