संजय विजित्वर/पटना-रविवार को पटना के होटल पाटलिपुत्रा इक्जोटिका के सभागार में जन चेतना क्रांति मंच के तत्वावधान में एक दिन का बौद्धिक चिंतन शिविर सह कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
शिविर में मुख्य रूप से समाज व प्रदेश में व्याप्त सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व शैक्षणिक असमानता पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के बाद इसको दूर करने संबंधी सम्भावनाओं पर भी विचार किया गया । प्रांत के विभिन्न जिले से लोगों ने जन चेतना क्रांति मंच के सभी कार्यों एवं उद्देश्यों का पुरजोर समर्थन करते हुए भविष्य में इसके राजनैतिक संगठन के रूप का क्रांतिकारी अभिनंदन किया। मंच के संरक्षक डाॅ. विजय रंजन ने कहा कि शिक्षा व गरीबी भगवान का दिया कोई अभिशाप नहीं, अपितु सरकार द्वारा नियोजित योजना अमीरी-गरीबी की खाई को पाटने एवं आम जन को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार मानते हुए डा. रंजन ने कहा कि आने वाले निकटतम भविष्य में यह मंच अपना राजनैतिक संगठन का रूप लेने के साथ ही पूरे प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं असमानता की लड़ाई चरणबद्ध आन्दोलन के रूप में करेगा ।
डॉ. रंजन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र प्रसाद ने किया ।
सभा में रंजन कुमार गिरि, पंकज कुमार राय, प्रमोद राय, राहुल साव, संजीव तिवारी, कौशल किशोर, सुबोध गिरि और भी लोग मौजूद थे ।




Recent Comments