दैनिक खोज खबर/जलालपुर (सारण)। जलालपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, मिश्रवलिया में ललित भारत गैस एजेंसी के सौजन्य से स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पखवाड़ा 1 जुलाई से 15 जुलाई तक मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही स्वच्छ वातावरण, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस अवसर पर गैस एजेंसी की ओर से सेफ्टी क्लीनिक का भी आयोजन किया गया, जिसमें एलपीजी गैस के सुरक्षित उपयोग, गैस रिसाव की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों से गैस सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में ललित भारत गैस एजेंसी के प्रोपराईटर इंजीनियर ललित कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, अजीत सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधाकर मिश्रा, शिक्षक सुशील मिश्रा सहित विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

गैस एजेंसी की ओर से हरदम सिंह, आतिश कुमार, अंकित कुमार, विनोद कुमार सिंह, भिखारी सिंह तथा बिजेंद्र मिश्रा ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता और गैस सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया।